राजगढ़ – कल होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, देशभर के ख्यातनाम कवि काव्यपाठ करेंगे, समाजसेवियों का होगा अभिनंदन

राजगढ़। नगर में भगवान श्री राम जन्मोत्सव, भगवान श्री महावीर जन्मोत्सव एवं भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव के के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

कार्यक्रम संयोजक निलेश सोनी ने बताया कि हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित और सराफा एसोसिएशन व दत्तीगांव सोशल ग्रुप के सहयोग से होने वाला यह आयोजन दिवंगत पुण्यात्माओं की पावन स्मृति को समर्पित किया गया है। आयोजन में नगर के समाजसेवियों का अभिनंदन किया जाएगा ताकि समाज उनके द्वारा समाजसेवा में दिए गए योगदान से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम आगामी 30 मार्च सोमवार को रात्रि 8 बजे से नगर के मुख्य चौराहे, भगवा चौक (मेन चौपाटी) पर संपन्न होगा।

विराट कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि पंडित अशोक नागर (शाजापुर), हास्य रस के प्रसिद्ध कवि अर्जुन अल्हड़ (कोटा), राष्ट्रीय गीतकार नरेंद्र अटल (बड़नगर), और वीर रस की सशक्त कवयित्री निशा पंडित (उज्जैन) मुख्य रूप से शामिल होंगे। इनके साथ ही हास्य-व्यंग्य के कवि शंकर सिसोदिया (आगर मालवा), राष्ट्रीय हास्य कवि एवं मंच संचालक अतुल ज्वाला (इंदौर) और वीर रस के कवि गजेंद्र ठाकुर (धार) भी काव्य पाठ करेंगे

हिन्दू उत्सव समिति ने नगरवासियों और काव्य प्रेमियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!