धुलेट में विद्युत सुरक्षा जागरूकता अभियान: कर्मचारियों से अधिकारियों ने कहा -‘कार्य के दौरान मोबाइल और नशे से रहें दूर, सुरक्षा ही प्राथमिकता

धुलेट। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे घर से घर तक सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को धुलेट में कर्मचारियों के लिए सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्युत कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और पूर्व में हुई विद्युत दुर्घटनाओं से मिली सीख पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पुष्पेंद्र साहू, एई राजगढ़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। इसलिए प्रत्येक कार्य पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह वाहन चलाना सीखते समय बार-बार अभ्यास करने से सावधानी हमारी आदत बन जाती है, उसी प्रकार विद्युत कार्य में भी सुरक्षा नियमों का लगातार पालन करने से वे हमारी कार्यशैली का हिस्सा बन जाते हैं।उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले पूरी तरह सुनिश्चित करें कि कार्यस्थल सुरक्षित है। कार्य के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें और सुरक्षा नियमों का पालन अपनी आदत बनाएं, ताकि बार-बार समझाइश और प्रशिक्षण की आवश्यकता न पड़े।

वही अनिल आमोड़े एई सरदारपुर ने कहा कि कर्मचारियों को नशे से पूरी तरह दूरी बनाए रखनी चाहिए। नशे की अवस्था में विद्युत कार्य करना कर्मचारी के स्वयं के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार के नशे से बचें और सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाएं। एई आकाश सोलंकी धुलेट ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि नितिन चौहान कार्यपाल यंत्री राजगढ़ के नेतृत्व में प्रशिक्षण का आयोजन किया और बताया कि क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ एवं लाइन कर्मचारियों के अनुभवों, उनके द्वारा किए गए कार्यों और सेवा के दौरान सामने आए व्यक्तिगत जोखिमों पर चर्चा कर साथ ही सुरक्षा उपकरणों की जानकारी, उनके सही उपयोग और कार्यस्थल पर उपकरणों की उपलब्धता को लेकर भी कर्मचारियों को जागरूक किया अभियान के दौरान कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों से भी सुरक्षा साधनों के उपयोग और इसके अलावा वितरण केंद्र अथवा संभाग क्षेत्र में पूर्व में हुई घातक विद्युत दुर्घटनाओं में सामने आई लापरवाही और चूक का विश्लेषण कर उनसे मिली सीख को कर्मचारियों तक पहुंचाया।

इस दौरान कार्यपालन यंत्री बापू सिंह मंडलोई राजगढ़ ,दिलीप कौशल प्रशिक्षण सहायक ग्रेट 2, पप्पू चोड़ियार लाइनमैन धुलेट, कमलेश चोडियार लाइनमैन दत्तीगांव व दीपक यादव, चंदन बारोड, चंपालाल सोलंकी, प्रभु डामोर, लक्ष्मण चौधरी, गोवर्धन कुमावत, नमन छजलानी, पप्पू बघेल, तोल सिंह ,प्रकाश चौरसिया आदि मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!