सरदारपुर। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा सरदारपुर में नर्मदा माही लिंक परियोजना के लोकार्पण के दौरान सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एवं कार्यक्रम मे मंच से उद्बोधन के दौरान रखी गई नर्मदा योजना से वंचित ग्रामो को नर्मदा सिंचाई परियोजना से जोडने की मांग को पूर्ण करने की घोषणा की। साथ ही विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विभीन्न मांग पत्र सौंपकर सरदारपुर विधानसभा के विकास कार्यो की मांग रखी जिसमे प्रमुख मांग क्षैत्र की प्रसिद्ध माही पंचकोशी पदयात्रा के विश्राम स्थलो एवं तीर्थ स्थलो का विकास किया जाए। खेल परिसर मैदान सरदारपुर पर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाए। अल्प वर्षा के कारण धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।
सरदारपुर विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ, दसई, राजोद, बरमंडल, रिंगनोद का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र लाबरिया, तिरला, जौलाना का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का उन्नयन किया जाए। सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए सरदारपुर-भैंसोला फोरलेन मार्ग की स्वीकृती प्रदान दी जाए।
पूर्व में की गई घोषणा अनुसार विद्यार्थियो के हित मे राजोद मे शासकीय महाविद्यालय की स्वीकृती प्रदान की जाए। अमझेरा मे अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंह जी के महल का जीर्णोद्वार किया जाए। माही मुख्य बांध से माही उपबांध कालीकराय मे पानी लिफ्ट कर बांध को भरने की मंजूरी प्रदान की जाए एवं नर्मदा योजना से तहसील के खाली तालाबो को भरा जाए। सरदारपुर माही नदी पर सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन निर्माण। भारतीय फुटबाॅल खिलाडी ज्योति चौहान को विक्रम अवार्ड दिया जाए। सरदारपुर विधानसभा मे भवन विहीन विद्यालय पांचपीपला, जामपाडा, जुलवानियाखुर्द के नवीन भवन एवं विकासखण्ड के अन्य जर्जर भवनो के नवीन विद्यालय भवन निर्माण की मांग रखी गई। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

















