राजगढ़। भाजपा नेता मुकेश कावड़िया के प्रयास से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीमारी के उपचार हेतु राशि स्वीकृत की हैं।
दरअसल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कावड़िया द्वारा 23 जुलाई को भाबरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को बीमारी सहायता निधि से राशि जारी करने का मांग पत्र सोपा था।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के लाबरिया निवासी राजेंद्र कैलाशचंद कोठारी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री को 4 लाख रुपये के खर्च का अस्पताल प्रबंधन द्वारा बनाया गया एस्टीमेट सहित मांग पत्र सोपा गया था। इस आधार पर भाजपा नेता मुकेश कावड़िया द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बीमारी सहायता निधि कोष से राशि जारी करने का आग्रह किया था। जिस पर 28 जुलाई को ज्ञापन के 5 दिन बाद ही मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एसएमएस के माध्यम से 75 हज़ार की राशि स्वीकृत की जानकारी प्रदान की गई।
बीमारी के उपचार एवं ऑपरेशन हेतु भाजपा नेता मुकेश कावड़िया द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रधानमंत्री राहत कोष नई दिल्ली एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश शासन से अब तक 50 व्यक्तियों को लाभ दिलवाया जा चुका है। भाजपा नेता एवं जिला कार्य समिति सदस्य मुकेश कावड़िया द्वारा 75 हजार की इस राशि स्वीकृत पर मुख्यमंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती आभार व्यक्त किया है।


















