राजगढ़। ग्राम जोलाना में अमर शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडीत करने पर आदिवासी समाज में आक्रोश है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम से राजगढ़ थाना प्रभारी समिर पाटीदार को ज्ञापन सौपकर टंट्या मामा की प्रतिमा को खंडीत करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद अध्यक्ष बालुसिंह बारिया ने बताया कि ग्राम जोलाना स्थित आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर खंडित कर दिया गया है। इस कृत्य से क्षेत्र के सर्वसमाजजनो की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है तथा क्षेत्र में आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास प्रतीत होता है। घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा मुर्ति खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया जिससे क्षेत्र मे आक्रोश है। व शीघ्र कार्यवाही कर उनकी पहचान कर उन्हे गिरफ्तार किया जावे एवं खंडित प्रतिमा को पुनः स्थापित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।
इस दौरान राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद अध्यक्ष बालु सिंह बारिया, जिला अध्यक्ष भारत सिंगार, प्रदेश महासचिव जिवन गिरवाल सहीत आदिवासी समाज के भारत सिंह खराड़ी, रणछोड़ मेडा, मयाराम मेड़ा, दीलीप डामोर, राजेश गुन्णडिया, बलराम मकवाना, राकेश सिंगार, कन्हैया चौहान, विजय भुरिया, अकराम भुरिया, बापुसिह वास्केल, सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।


















