रिंगनोद – टांडा घाट में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, घायलों को भेजा अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

रिंगनोद। राजगढ़ से मनावर जा रही यात्री बस शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर टांडा घाट में पलटी खा गई। हादसे के बाद बस में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 4 से 5 लोगो को चोटे आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ से टांडा होते हुए मनावर जा रही भगवती बस क्रमांक MP 46 ZD 9813 शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे टांडा के प्रारंभिक घाट वन चौकी के समीप मोड़ में अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रिंगनोद चौकी पुलिस ने राहगीरों के साथ बचाव कार्य शुरू करते हुए बस से यात्रियों को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया।

रिंगनोद चौकी प्रभारी जीएस भयडिया ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलटी खाने की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। बस में सवार 4 से 5 लोगो को चोट आई है। जिनमे से एक यात्री को अत्यधिक चोटे आई है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा है। बस का चालक हादसे के बाद से फरार है। मामले की जांच की जा रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

Read More »
error: Content is protected !!