सरदारपुर – टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वालों की आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कल से धरना देंगे आदिवासी समाजजन

सरदारपुर। ग्राम जोलाना में अमर शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडीत कर दिया था। इस मामले में आरोपियो पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई हैं।


बुधवार को आदिवासी समाज के संगठनों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें बताया कि दिनांक 29 जून को ग्राम जोलाना में अमर शहीद टंट्या मामा की मुर्ति को असामाजिक तत्वो द्वारा खंडित कर दिया गया था लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उक्त कृत्य करने वालों की पहचान या गिरफ्तारी नही हुई है, इस घटना को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने एसडीओपी सरदारपुर व सरदारपुर थाने में मुलाकात की इस पर आश्वासन दिया गया था जल्द से जल्द कार्यवाही की जावेगी लेकिन आज दिनांक तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है।

इस घटना को लेकर समाजजनो द्वारा सरदारपुर में अम्बेडकर चौराहे पर दिनांक 2 जुलाई से दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रतिदिन धरना दिया जाएगा। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक असामाजिक तत्वो की गिरफ्तारी एवं मुर्ति का पुनःनिर्माण नही होता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!