सरदारपुर। अंचलो में शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार हेतु जनपद शिक्षा केंद्र सरदारपुर के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) का औचक निरीक्षण जारी है। मंगलवार को बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी ने बरमंडल संकुल की आधा दर्जन माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान बीआरसी विद्यालयो में व्यवस्थाओ से संतुष्ट नजर आए एवं शिक्षक भी उपस्थित मिले।
बरमंडल संकुल में औचक निरीक्षण के दौरान बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी सबसे पहले छायन के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहा पर शिक्षक समय पर उपस्थित मिले वही विद्यालय में बच्चों की दर्ज संख्या के अनुपात में।विद्यार्थियों की कम संख्या मिलने पर शिक्षकों को पालको से संवाद कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के निर्देश दिए। वही प्राथमिक विद्यालय रामदेवरा और प्राथमिक विद्यालय पटोलिया का भी निरीक्षण किया। रामदेवरा मे किचन शेड में जाकर बीआरसी ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को परखा जिसमे कमी पाए जाने पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। पटोलिया मे निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय का अवलोकन किया व संबधित को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय बरखेडा मे निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर शिक्षको को उपस्थिति बढाने के निर्देश दिए गए साथ ही माध्यमिक का भी निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद कर उनका शैक्षणिक स्तर जांचा गया।
बीआरसी सोलंकी ने स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के निर्देश दिए। बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी ने चर्चा के दौरान बताया की औचक निरीक्षण मे विद्यालयो मे व्यवस्था संतुष्टि पूर्वक थी जहां पर कमियां दिखाई दी उसे दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि साइकिल वितरण जल्द से जल्द होगा इसके लिए कार्यवाही प्रचलन में है। वही विकासखंड में इस बार लगभग 28695 बच्चों को गणवेश का वितरण होना है। जिसके लिए राशि सीधे पालक/विद्यार्थी के बैंक खाते मे ही आएगी। इसमें 23781 विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन पूर्ण कर लिया गया है। बाकी बचे हुए विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन प्रक्रिया प्रचलन मे है जिसे जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।


















