सरदारपुर। नगर में 30 लाख रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि कम्युनिटी हॉल बनने से नगरवासियों को विवाह समारोह, सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक बेहतर और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता में रखकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरदारपुर के सर्वांगीण विकास के तहत सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सार्वजनिक उपयोग के अधोसंरचनात्मक कार्यों का विस्तार भी जारी है। यह कम्युनिटी हॉल नगरवासियों के लिए एक उपयोगी और स्थायी सौगात साबित होगा।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, पार्षद संजय जायसवाल, अमरसिंह बबलू सोनेर, नीरज कटारे, रेशमा परवेज लोदी, भावना सावन भैरवे, मंडलम अध्यक्ष अंबर गर्ग, पूर्व पार्षद गोविंद मारू, सुनील गुप्ता, अनिल गोखले, अतुल कुमार त्रिवेदी, ब्रजमोहन आर्य, कैलाश पंवार, बाबूलाल गहलोत, जयप्रकाश शर्मा, अनिल पाटीदार, ओम पाटीदार, रफीक खान, सुनील व्यास, लव गर्ग, अनय गर्ग, अंशराज सोनेर, सीएमओ रंजीतसिंह रावत, उपयंत्री लोकेश रायकवार, जितेंद्र गोखले, अरुण गोखले सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।



















