सरदारपुर। नगर में गवली समाज सरदारपुर के द्वारा क्षेत्र की खुशहाली के लिए विधि विधान के साथ आषाढी माता पूजन का आयोजन किया गया। आषाढ़ी माता पूजन में समाज बुजुर्ग व बच्चों के साथ ही युवाओ ने भी भाग लिया। समाज के नवीन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी दिखाई दे रही है। इसी को लेकर गवली समाज के द्वारा परंपरागत आषाढी माता का पूजन आयोजन किया गया। समाजजनों ने क्षेत्र में बेहतर बारिश होने की अच्छी कामनाएं की ताकि किसानों को फायदा मिल सके और नगर व क्षेत्र के बाजारों में रौनक आ सके।


















