सरदारपुर। 28 फरवरी से प्रारंभ हुए सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी) अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पर टीका लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ था पश्चात क्षेत्र के अमझेरा, रिंगनोद, राजगढ, दसई, बरमंडल, बादेडी, राजोद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ शासकीय कन्या विद्यालयों में बालिकाओं को टीका लगाया जा रहा है।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को लगने वाले टीका को लेकर एसडीएम सलोनी अग्रवाल क्षेत्र में भ्रमण करते हुए टीकाकरण केंद्रो पर पहुंच कर निरीक्षण कर रही है। वहीं बालिकाओं से चर्चा कर आमजन में जागरूकता का संदेश भी दे रही है। एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसीलदार मुकेश बामनिया, जनपद पंचायत सरदारपुर सीईओ जोसुआ पीटर, बीईओ विष्णु रघुवंशी, सीएमओ सरदारपुर यशवंत शुक्ला, राजगढ ज्योति सोनारिया, बीआरसी बुटसिंह भंवर, नायब तहसीलदार सलोनी पटवा, प्रशस्ति सिंह जमरा, पीएचई एसडीओ विनोद महाजन, परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल सहित विभाग प्रमुख भी क्षेत्र में भ्रमण कर टीका करण का निरीक्षण कर लोगों को लगने वाले टीके के संबंध में बता कर जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
सरदारपुर ब्लॉक को 4 हजार 382 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार दोपहर तक 922 बालिकाओं को टीका लग चुका है जो लक्ष्य का 21 प्रतिशत कार्य हुआ। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास, शिक्षक विभाग, पंचायत विभाग के साथ आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ, आशा सुपरवाइजर आदि कर्मचारी कार्य कर आमजन में जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा ने बताया की सोमवार दोपहर तक 922 बालिकाओं को टीका लग चुका है। 14 वर्ष से 15 वर्ष की सभी बालिकाओं को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है।


















