पैतृक गांव बरमण्डल में होगा टीआई दिलीप पूरी का अंतिम संस्कार : देवास में अवैध शराब से भरे वाहन ने टीआई को कुचला था, इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

सरदारपुर। देवास जिले में रविवार देर रात अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत हो गई। शराब से भरे एक आयशर वाहन के चालक ने टीआई को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल टीआई को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक चले सीपीआर और आपातकालीन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे टीआई दिलीप पुरी को इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाईवे पर डिवाइडर के पास वाहन मिला। टीआई पुरी ने चालक को बाहर आने को कहा। इसी दौरान वह आयशर को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढाने लगा।
वाहन का पिछला पहिया टीआई पुरी के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह गया।

पैतृक गांव में पसरा मातम –
टीआई दिलीप पुरी मूल रूप से धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम बरमण्डल के निवासी थे। उनके पिता ओमप्रकाश पुरी एक कृषक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे बरमण्डल गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि टीआई दिलीप पुरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बरमण्डल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। टीआई पूरी के छोटे भाई इंदौर में प्राइवेट नोकरी करते है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व रिश्तेदार ग्राम बरमण्डल टीआई पूरी के निवास पर पहुँच रहे हैं। ग्राम बरमंडल के ग्रामीणों के अनुसार टीआई पूरी उप निरीक्षक से पुलिस में भर्ती हुए थे तथा वे स्कूल समय मे काफी मेहनत थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!