राजगढ़ – अमृत हरित अभियान के तहत नगर परिषद ने बाबाजी के कुएं पर किया वृहद पौधारोपण, देखभाल का लिया संकल्प

राजगढ़। नगर परिषद सीएमओ संतोष चौहान के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को नगर परिषद द्वारा ‘अमृत हरित अभियान’ के अंतर्गत एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन दलपुरा बाबाजी के कुएं पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रकृति के संरक्षण और नगर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति रही। वही अभियान को सफल बनाने के लिए लोग एकजुट हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी, और स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि इन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प भी लिया। नगर परिषद राजगढ़ ने इस अवसर पर आम जनता से भी अपील की है कि वे इस मानसून सत्र में अनिवार्य रूप से पौधे लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – हरिराम गेहलोत हत्याकांड पर 2 घंटे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को सुरक्षा की मांग, विधायक ग्रेवाल ने कहा- कहते है कानून के हाथ लंबे फिर पुलिस के हाथ आरोपियों तक क्यों नही पहुंच रहें

Read More »
error: Content is protected !!