राजगढ़ – पुरुषोत्तम मास के अवसर पर माताजी मंदिर पर कल से शुरू होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा।

माताजी मंदिर के शास्त्री कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि दिनांक 17 मई से अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) की शुरुआत हो रही है। पुरुषोत्तम मास में कथा का श्रवण करना पुण्यदायी माना गया हैं। इसी के तहत भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मंदिर पर 16 से 22 मई तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। जिसमें कथा का वाचन गुरुदेव महाराज ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज कथा का वाचन करेंगे।

पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं साधना का पावन समय होता है, कथा में अधिक मास की दुर्लभ कथा का वाचन भी होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!