राजगढ़ – बोर्ड परीक्षा परिणाम में रिद्धी सिद्धी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, कक्षा 12 वीं की अक्षरा ने जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया

राजगढ़। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्थानीय विद्यालय रिद्धी सिद्धी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा दसवीं की छात्रा हर्षिता राठौड़ पिता सुनील राठौड़ ने 95% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा बारहवीं की छात्रा अक्षरा गर्ग पिता राजीव गर्ग ने 96% अंक अर्जित कर धार जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ-साथ शिक्षकों द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विषयों पर मजबूत पकड़ का परिणाम है।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय के संचालक सुरेश चंद्र जाट, प्राचार्य प्रेम कुमार वैद्य तथा समस्त स्टाफ ने छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!