राजगढ़ – भानगढ़ में हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भव्यता के साथ हुआ संपन्न, भक्ति और उल्लास का दिखा अनूठा संगम, इंदौर के महापौर परिवार के साथ हुई शामिल

राजगढ़। ग्राम भानगढ़ में क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज द्वारा आयोजित प्रभु श्री हनुमान जी महाराज के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। शुभ मुहूर्त में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी एवं श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “हनुमान जी महाराज की जय” के जयघोष से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। मंदिर को आकर्षक फूलों की सजावट से सजाया गया था।
पांच दिवसीय इस महोत्सव के अंतर्गत श्री राम मारुति पंचकुंडी महायज्ञ का शुक्रवार को विधिवत विश्राम हुआ। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं यज्ञ क्रम निरंतर चलते रहे, जो पंडित सुनील शर्मा शास्त्री के सान्निध्य में संपन्न हुए।

मुख्य दिवस पर प्रातः गंगाजल के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात दैनिक पूजन, मंदिर शिखर पर कलश स्थापना एवं ध्वज स्थापना की गई। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। पूर्णाहुति के अवसर पर महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सहित बड़ी संख्या में आस पास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। वहीं इस आयोजन में इंदौर महापौर पुष्पमित्र भार्गव अपनी पत्नी के साथ अनुष्ठान में शामिल हुए।

महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार रात्रि को आयोजित भव्य भजन संध्या आयोजन के आकर्षण का केंद्र रही। प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने “मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरो सांवरिया सेठ”, “हारे के सहारे आजा”, “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम”, “चलो बुलावा आया है”, “राम जी के नाम का प्याला”, “हनुमान जी का नाम बड़ा बलवान” जैसे लोकप्रिय भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – नगर परिषद सभाकक्ष में आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न वार्डो में 1 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यो का भूमिपूजन भी हुआ, विधायक ग्रेवाल ने कहा- विकास कार्यो में रखें गुणवत्ता

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – नगर परिषद सभाकक्ष में आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न वार्डो में 1 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यो का भूमिपूजन भी हुआ, विधायक ग्रेवाल ने कहा- विकास कार्यो में रखें गुणवत्ता

Read More »
error: Content is protected !!