राजगढ़ में राजपूत समाज की बैठक में फैसला: 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, तेजा दशमी पर होगा सहभोज, उपाध्यक्ष बनने पर बारोड़ का किया स्वागत

राजगढ़। नगर की धार्मिक संस्था श्री गणपति अंबिका युवा मंच की कार्यकारिणी का गत दिनों गठन किया गया। इसमें राजपूत समाज के राधेश्याम बारोड़ को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर राजपूत समाज के युवाओं ने पुराना बस स्टैंड पर पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। इस दौरान आतिशबाजी कर मिठाई भी बांटी गई।
इसके बाद श्री राजपूत युवा विकास मंच द्वारा आगामी सामाजिक आयोजनों को लेकर श्री तेजाजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं तेजा दशमी के अवसर पर समाजजनों के लिए सहभोज आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन करते हुए प्रभुसिंह राजपूत पत्रकार ने कहा कि समाज की एकजुटता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को नई दिशा मिलती है। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और तेजा दशमी के आयोजन हम सभी मिलकर उत्साहपूर्वक मनाएं। समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान मंच संयोजक विक्रम बारोड़, हुकुमसिंह रेवर, दिनेश सिसोदिया, अध्यक्ष विजेंद्र बारोड़, गोलू राठौर, देवीसिंह रेवर, पवन बारोड़, प्रदीप पंवार, राजेश बारोड़ सहित समाज के युवा उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन अल्पेश बारोड़ ने किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!