राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली : ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजा नगर, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

राजगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद द्वारा गुरुवार को नगर में भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ सुबह 11 बजे पालिका निधि परिसर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः वहीं आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

रैली में शामिल नागरिक अपने वाहनों पर तिरंगा सजाए और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे देशप्रेम का संदेश देते नजर आए। आगे चल रहे वाहनों में देशभक्ति गीत बज रहे थे, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस दौरान नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की गई।

नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने जोशीले नारों के साथ रैली का नेतृत्व करते हुए देशभक्ति का उत्साह बढ़ाया। रैली में तहसीलदार मुकेश सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि निलेश सिंगार, एल्डरमैन गणेश लाल शर्मा, छोटू मामा, उपयंत्री गोविंद इसके, रोहित परमार, लेखापाल रघुनाथ वसुनिया, संजय शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक अर्जुन चोयल, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सांखला, आरक्षक दिलीप डुडवे, मांगीलाल यादव, राजकुमार ठाकुर, जितेंद्र भाटी, दीपेश व्यास, यश मकवाना, दिलीप पुरोहित, नीरज राठौड़, संजय झुंझे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और नागरिक शामिल हुए ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!