राजगढ़ – श्री जयंतसेन म्यूजियम तीर्थ पर पर पंचाहिका महोत्सव का आगाज कल से, हस्तिनापुर नगरी बनी विशेष आकर्षण

राजगढ़। मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित श्री राज राजेंद्र जयंतसेन म्यूजियम जैन तीर्थ पर गुरुवार से भव्य पंचाहिका महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है, जो 20 अप्रैल तक विविध धार्मिक आयोजनों के साथ आयोजित होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और पूरे तीर्थ परिसर को आकर्षक व भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। इस बार विशेष आकर्षण के रूप में तैयार की गई भव्य हस्तिनापुर नगर’ गुरुभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।


संपूर्ण महोत्सव गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी महाराज की निश्रा में संपन्न होगा। गुरुवार को आचार्य श्री का जय तलेटी से राज जयंत हस्तिनापुर नगरी में भव्य प्रवेश होगा। चल समारोह प्रातः 9 बजे निकलेगा, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में गुरु भक्त शामिल होगे। आयोजन स्थल पर गुरुभक्तो की सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

म्यूजियम तीर्थ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित पंचाहिका महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिकआयोजन, पूजन एवं भक्ति कार्यक्रम होंगे। अक्षय तृतीया के अवसर पर वर्षीतप की तपस्या पूर्ण करने वाले 500 से अधिक तपस्वियों का पारणा भी यहीं कराया जाएगा, जिसे लेकर ट्रस्ट मंडल द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

इस महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के भी शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। बुधवार को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महोत्सव के प्रथम दिवस गुरुवार को आचार्य श्री के प्रवेश के पश्चात प्रातः 9:30 बजे उनके मुखारविंद से मंगल प्रवचन होंगे। इसके बाद सकल श्रीसंघ का स्वामी वात्सल्य प्रातः 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। दोपहर में श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक महापूजन तथा सायंकाल स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रभु भक्ति का संगीतमय कार्यक्रम होगा। महोत्सव को लेकर प्रशासन और ट्रस्ट मंडल द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!