राजगढ़ – भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए इंडियन वुमन क्लब की पहल, दो स्थानों पर लगाईं पानी की टंकियां

राजगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए इंडियन वुमन क्लब राजगढ़ की महिलाओं ने जीव दया के तहत विशेष पहल की है। क्लब द्वारा मंगलवार को राजगढ़ में दो प्रमुख स्थानों पर सीमेंट की पानी टंकियां स्थापित की गईं। दोनों स्थानों पर पशु-पक्षियों के आवागमन को देखते हुए यह कदम उठाया है, ताकि पशु पक्षियों को गर्मी में पीने हेतु पानी मिल सकें म

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अलका जैन ने बताया कि गर्मी में बेजुबान जीवों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इसी पीड़ा को समझते हुए क्लब ने यह कदम उठाया है। क्लब के इस छोटे से समाज को संदेश दिया जा रहा हैं कि हम सभी को जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए।

इस दौरान उपाध्यक्ष रागिनी सिंह तोमर, सचिव हबीबा बोहरा सहित विजया बाफना, टीना जैन, सीमा जाट, मनीषा डूंगरवाल, मोनिका मामा, रंजना जायसवाल, जुली जैन, नीता मूणत, दिव्या जैन, लीना मूणत, शुभी जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!