रिंगनोद। बोरी से इंदौर जा रही यात्री ग्राम रिंगनोद में टोल टैक्स के समीप हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार करीब 30 यात्रियों को चोट आई हैं। वही बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरी से इंदौर जा रही यात्री बस क्रमांक एमपी 11 पी 3455 ग्राम रिंगनोद में टोल टैक्स के समीप अनियंत्रित होकर रोड़ से नीचे गड्ढे में उतर गई। बस के कई हिस्से पूरे तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। वही घायल यात्रियों के अनुसार बस पर कुछ लोगो द्वारा पत्थर फेंके गए। इसमे से एक पत्थर बस के आगे के कांच पर लगा जिससे कांच फुट गया। जैसे ही कांच फूटा वैसे ही बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया तथा बस सड़क से गड्ढे मे जा घुसी। कई यात्रियों को कांच के टुकटड़े भी लगें है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

करीब 30 यात्री घायल, चालक गंभीर –
हादसे में घायलों को तुरतं एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल सरदारपुर सहित राजगढ़ के निजी अस्पताल भेजा गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में करीब 30 लोगो के घायल होने की सूचना है। साथ ही चालक मनीष मुजाल्दा गंभीर रूप से घायल हुआ है तथा 5 से 6 लोगो को गंभीर चोटे आई है। वही घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार, सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव अस्पताल पहुंचे व घायलों से चर्चा की। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि हादसे में 30 लोग घायल हुए है। जिनका उपचार जारी है। यह हादसा कैसे हुआ है इसको लेकर फिलहाल जांच की जा रही हैं।

यह हुए घायल –
मनीष पिता राजेश उम्र 27 वर्ष निवासी नरवाली, चंद्रमुखी पति मुकेशचंद्र उम्र 56 निवासी टांडा, तृप्ति पिता मदनलाल उम्र 30 वर्ष निवासी टांडा, विशाल पिता आलम उम्र 54 साल निवासी शेरपुरा बोरी, मनीषा पिता आलम उम्र 10 साल निवासी शेरपुरा बोरी, शेल बाई पति फूलसिंह उम्र 40 साल निवासी घाटाबिल्लौद, भारतसिंह पिता हेमला उम्र उम्र 35 साल निवासी बलेड़ी, भमरसिह पिता बाबू उम्र 55 साल निवासी भीलखेड़ी, सोनू पिता लखन उम्र 40 साल निवासी नरवाली, केसरी बाई पति अंतर सिंह उम्र 41 साल निवासी कढ़वाल, मंजा बाई भेरू उम्र 65 साल निवासी गुराडिया, खूमसिंह पिता अनसिह उम्र 45 साल निवासी घोरफलिया, राजुबाई पति खुमसिंह उम्र 40 साल निवासी घोरफलिया, सुखियान पिता मुस्तकीम उम्र 26 साल निवासी गोरापिपराना, सुन्दरबाई पति पूँजीलाल उम्र 55 साल निवासी मूसाखेड़ी, सुनीता पिता आलम उम्र 14 साल निवासी शेरपुरा बोरी, पानकीबाई पति जुवानसिह उम्र 45 साल निवासी रिंगनोद, विजय पिता आलम उम्र 7 साल निवासी शेरपुरा बोरी, भूरीबाई पति आलम उम्र 35 साल निवासी शेरपुरा बोरी, अजय पिता आलम उम्र 9 साल निवासी शेरपुरा बोरी तथा रेशम पति दिनेश उम्र 25 साल निवासी नरवाली सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं।


















