सरदारपुर पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान: भानगढ़ स्कूल के बच्चों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, SDOP ने कहा- नशा परिवार, समाज और देश की तरक्की को रोक देता हैं

सरदारपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गुरुवार को सरदारपुर पुलिस ने एकीकृत शासकीय हाई स्कूल, भानगढ़ में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत एक बड़ा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के खतरनाक सामाजिक, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया। एसडीओपी परिहार ने बच्चों को बताया कि नशा न सिर्फ एक व्यक्ति को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार, समाज और देश की तरक्की को रोक देता है।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्हें स्वस्थ व अनुशासित जीवन जीने और अपने आसपास के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को ‘नशामुक्त भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।

सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव ने संदेश दिया कि नशे के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है और युवाओं की मदद से ही एक सुरक्षित व स्वस्थ समाज बन सकता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!