सरदारपुर। क्रिकेट एक सामुहिक खेल है जो टीम अच्छा प्रदर्शन करती है विजय हासिल करती है सरदारपुर प्रीमियर लीग के माध्यम से सरदारपुर की प्रतिभाओ को अपने खेल का प्रदर्शन करने का बेहतर अवसर मिला, मेरा प्रयास है कि सरदारपुर की प्रतिभाओ को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अच्छी सुविधाए मिले जिसके लिए सरदारपुर खेल परिसर मैदान पर 1 करोड 91 लाख की लागत से स्टेडियम निर्माण प्रस्तावित है वही रेलिया डेम के पास भी आगामी समय मे इन्डौर स्टेडियम एवं फुटबाॅल स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है उक्त बात सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने रविवार रात्रि मे सार्थक स्पोर्टस सरदारपुर द्वारा आयोजित खेल परिसर मैदान पर विगत 8 दिन से जारी सरदारपुर प्रीमियर लीग के समापन अवसर पर खिलाडियो एवं नागरिको को संबोधित करते हुए कही। स्पर्धा का फाईनल मुकाबला दरबार इलेवन और सुदर्शन स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया जिसमे सुदर्शन स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मे 74 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए दरबार इलेवन ने 5 ओवर मे ही लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की।
नगर मे पहली बार आयोजीत सरदारपुर प्रीमियर लीग मे कुल 8 टीमो ने सहभागिता कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम दरबार इलेवन को 21 हजार रूपये की राशि विधायक प्रताप ग्रेवाल की और से एवं शील्ड नगर परिषद् अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल की ओर प्रदान की गई। वही उपविजेता सुदर्शन स्ट्राइकर्स को 11 हजार रूपये की राशि एवं शील्ड समाजसेवी मनीष श्रीवास्तव की ओर से प्रदान की गई। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सांवरिया आटोडील को 5100 रूपये की राशि एवं शील्ड डाॅ. भगवान भाई पाटीदार की और से प्रदान की गई। स्पर्धा मे मैन ऑफ द सीरिज, फाईनल मे मैन ऑफ द मैच एवं ऑरेंज केप का पुरूस्कार दरबार इलेवन के सनी डामोर को दिया गया एवं पर्पल केप का पुरूस्कार प्रांजल डांगी को दिया गया।

समापन समारोह मे विशेष अतिथि के रूप मे नगर परिषद् अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, पाटीदार समाज के अध्यक्ष डाॅ. भगवान भाई पाटीदार, वरिष्ठ चिकित्सक एमएल जैन, थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव, भारतीय फुटबाल खिलाडी ज्योति चौहान सिविल अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. सचिन द्विवेदी, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष विक्की यादव, वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र ग्रेवाल, पार्षद संजय जायसवाल, उर्स कमेटी के सदर सलमान खान, शफीक खान (बबलु), धर्मेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
फाईनल मैच के अंपायर शैलेन्द्र पाल एवं जीतु ठाकुर थे वही काॅमेन्ट्री का कार्यभार देवराज गौराना, आंशु शर्मा, संजय सौलंकी एवं अंकुश तिवारी ने संभाला। स्पर्धा मे विशेष सहयोग एवं व्यवस्था मे सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियो को अतिथियो द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान सार्थक स्पोर्टस के चन्द्रशेखर कामदार, विष्णु चौधरी, झंडु यादव, विक्की लाला, सार्थक बैरागी, मुकेश डाॅन, राकेश शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, रोमी व्यास, डमरू भाबर आदि उपस्थित रहे।


















