सरदारपुर – वित्तीय अनियमितता के मामले में हटाए गए BRC को बना दिया पीएम श्री स्कूल का प्रभारी प्राचार्य, जनजातीय कार्य विभाग में भ्रष्टाचार को संरक्षण, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत

सरदारपुर। जनजातीय कार्य विभाग में एक बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। विभाग द्वारा वित्तीय अनियमितता के मामले में हटाए गए खंड स्त्रोत समन्वयक (BRC) को पीएम श्री विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया। यह नियुक्ति पूरी तरह से नियमों के विपरीत कर दी गई। अब इसकी शिकायत कलेक्टर को की गई हैं।

यह है पूरा मामला
दरअसल सरदारपुर में बीआरसी के पद पर पदस्थ बुटसिंह भंवर को बीते माह कई वित्तीय अनियमितता के चलते पद से हटा दिया गया था। भंवर द्वारा हाईकोर्ट का रुख भी किया गया था लेकिन वहां भी उन्हें राहत नही मिली थी। वित्तीय अनियमितता के मामले में हटाए गए बुटसिंह भंवर पर निलंबन की कार्यवाही की जाना थी लेकिन अब बुटसिंह भंवर को पीएम श्री स्कूल गुमानपुरा का प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया हैं। विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा आदेश जारी करते हुए उन्हें विधिवत चार्ज भी दिलवा दिया गया। लेकिन नियमो के अनुसार बुटसिंह भंवर को किसी प्रकार का वित्तीय चार्ज नही दिया जा सकता हैं।

सीएम हेल्पलाइन पर भी है कई शिकायतें
जन सुनवाई में कलेक्टर राजीव रंजन मीना को शिकायत करने वाले मुन्नालाल मारू ने बताया कि बुटसिंह भंवर के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के कई मामले जांच में हैं। साथ ही इनके विरुद्ध सीएम हेल्पलाइन पर भी कई शिकायतें प्रचलन में हैं। वही बीआरसी के पद पर रहते हुए कई स्कूलों की मान्यता में भारी भ्रष्टाचार भी किया गया था। ऐसे में विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा प्रभारी प्राचार्य का आदेश जारी कर स्कूल का चार्ज दिया जाना कई सवाल खड़े करता हैं।

कार्यवाही के बजाय मिला पीएम श्री प्राचार्य का पद –
वित्तीय अनियमितता के चलते बुटसिंह भंवर पर कार्यवाही हुई थी। जिसके बाद इन पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जनजातीय कार्य विभाग के जिला परियोजना समन्वयक द्वारा सहायक आयुक्त को दिनांक 8 जनवरी 2026 को पत्र लिखा था। लेकिन कार्यवाही के बजाय बुटसिंह भंवर को पीएम श्री स्कूल गुमानपुरा का प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया।

वही इस मामले में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम वरखडे से चर्चा करना चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

Read More »
error: Content is protected !!