राजगढ़। नगर में सनातन संस्कृति रक्षा मंच द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की गई। नई कॉपियां और किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मंच के चंदन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते महीने सोशल मीडिया पर एक मुहिम चलाई गई थी। इस संदेश के माध्यम से समाज के प्रबुद्ध और संवेदनशील लोगों से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए सहयोग राशि संग्रहित की गई थी।
संग्रहित की गई इसी राशि से बच्चों की जरूरत का सामान खरीदा गया। मंगलवार को नगर के विभिन्न शासकीय स्कूलों में पहुंचकर मंच के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की।
इस सेवा कार्य के दौरान सनातन संस्कृति मंच के जितेंद्र बगड़िया, संजय सोनी, विजय जायसवाल, नितिन भंडारी, विक्रम राठौर चंद्रलोक, दीपक चौधरी, गोलू परमार, सोहन पटेल, निलेश सोनी, गोपाल सोनी, अनिल सोलंकी, विनय भंडारी सहित मंच के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


















