सरदारपुर – छात्रावास में करंट लगने से हुई 2 छात्रों की मृत्यु के मामले में दोषियों पर कार्रवाई ओर परिजनों को नोकरी देने की मांग को लेकर NSUI ने सौपा ज्ञापन

सरदारपुर। रिंगनोद के शासकीय जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास रिंगनोद मे कक्षा 12वी के 2 छात्रो की करंट लगने से मृत्यु होने पर दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने व मृतक छात्रो के परिवारजनो को शासकीय नौकरी प्रदान करने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौपा।

एनएसयूआई द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास रिंगनोद मे दिनांक 25 सितंबर को करंट लगने वे कक्षा 12वी के छात्र विकास पिता संग्राम निवासी ग्राम भीलखेडी एवं आकाश पिता शैतान निवासी ग्राम रंगपुरा की मृत्यु हो गई। दोनो ही छात्र के परिवार को राज्य सरकार द्वारा मात्र 2-2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि ही प्रदान की गई है जोकि 25-25 लाख रूपये प्रदान की जाना चाहिए। मामले में दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने, मृतक छात्रो के परिवारजनो को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए। ज्ञापन का वाचन गजराज भूरिया ने किया।

इस दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मोहित जाट, अरविंद चौधरी, शिवांग ग्रेवाल, मनीष सिसोदिया, रिषभ भायल, लक्ष्यराज पँवार, अर्जुन गहलोत,, विपिन, रोहित भूरिया, उमेश भूरिया, दीपक कुमावत, अभिषेक काग, शिवराज भूरिया, पवज भूरिया, विपिन दांगी सहित अन्य मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

[the_ad id="80502"]

Related Post

BJP ने युवा नेता राजेश बैरागी बसलाई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, विभिन्न गांवों में हुआ भव्य स्वागत, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

Read More »
error: Content is protected !!