राजगढ़ – 15 नवंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस, पटेल व तड़वी सम्मेलन हुआ संपन्न, 80 गांवों से लोग हुए शामिल

राजगढ़। जनजाति विकास मंच ब्लांक सरदरपुर द्वारा आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने हेतु सरदारपुर तहसील के 80 गांव के पटेल, तड़वी वरिष्ठ जन का सम्मेलन राजगढ़ की निजी स्कूल में आयोजित किया गया।

जिसमें सभी अपने-अपने गाँव में अलग-अलग रीति रिवाज, संस्कृति, देवी देवताओं कि पूजा पाठ विधि विधान से सभी तडवी, पटेल, पुजारी द्वारा गांव की रीति रिवाज परंपरा संस्कृति पर प्रकाश डाला गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैलाश आमलियार द्वारा अपने-अपने गाँव में अपने परंपरागत वेशभूषा पहनकर डोल-मांदल के साथ बड़े धूमधाम के साथ 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस का आयोजन करने की योजना बनाते हुए इस पर मार्गदर्शन दिया गया। सम्मेलन में जनजाति विकास मंच के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न गांवों से पटेल, तडवी, पुजारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!