राजगढ़ – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह हुआ संपन्न, 59 छात्राओं को वितरित की साइकिल

राजगढ़। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 59 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।कार्यक्रम में नगर परिषद राजगढ़ अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद रितु नीलेश सोनी पार्षद, पार्षद राजेश गुंडिया, पूर्व पार्षद निलेश सोनी मुख्य रूप से शामिल हुए।


अतिथियों ने मां शारदे के मंदिर में पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना संस्था की किरण एवं कोमल मोरी द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार ओस्तवाल, संगीता पाठक, विष्णु रघुवंशी, अनीता चौधरी, राकेश सिसोदिया तथा अश्विनी दीक्षित ने ने किया।


कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल ने कहा कि सभी छात्राएं मन लगाकर पढ़े तथा अपने परिवार का नाम रोशन करें। वहीं उपाध्यक्ष दीपक जैन ने सभी छात्राओं को शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेकर उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण करने की अपील की। वहीं पार्षद रितु नीलेश सोनी द्वारा सभी छात्राओ को साइकिल का उपयोग कर विद्यालय निरंतर आने हेतु आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्यायाम निदेशक अश्विनी दीक्षित ने किया एवं आभार संगीता पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत सिंह चौहान, रेखा सोनी, नवदीप व्यास,निक्की राठौड़, सपना भायल, रितु बघेल, दीपमाला अग्निहोत्री, रामलाल पटेल, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!