सरदारपुर – 240 बालिकाओं को विभिन्न हुनर के साथ काबिल बना रहा हैं परम फाउंडेशन द्वारा संचालित शासकीय ITIकॉलेज, प्रदेश का पहला कॉलेज जहां इतनी संख्या में छात्राओ को दिया जा रहा प्रशिक्षण

रमेश प्रजापति @ सरदारपुर। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरदारपुर तहसील मुख्यालय पर संचालित हो रहे आईटीआई कॉलेज प्रदेश मे पहला ऐसा कॉलेज है जहां पर प्रदेश के 12 जिलों की 240 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। यह कॉलेज बालिकाओं को सक्षम बनाकर उन्हें विभिन्न तरह के हुनर सिखाने के साथ ही उन्हें काबिल बना रहा हैं। फिलहाल यहां पानी की स्थाई व्यवस्था नहीं होने से तथा पेयजल की कमी के चलते बाजार से पानी के टैंकर खरीदना पड़ता हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य विभाग व पेन आईआईटी के संयुक्त तत्वाधान में गठित परम फाउंडेशन के माध्यम से आईटीआई मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन के तहत मल्टीपल ट्रेड में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा‍ रहा है।

12 जिलों की 240 छात्राएं ले रही प्रशिक्षण –
कॉलेज के डीन के. धनशेखर ने बताया की वर्तमान में धार, अलीराजपुर, बालाघाट, मंडल, झाबुआ, उमरिया, शहडोल, रायसेन, बैतूल जैसें 12 जिलों की 240 छात्राएं विभिन्न टेडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अधिकांश छात्राए गरीब व मध्य वर्गीय तथा किसान परिवार की है। यहां कॉलेज में प्रथम बैच फरवरी 2024 से प्रारंभ हुई थी। जिसमें 120 छात्राए है, वही दूसरी बैच अगस्त 2024 से प्रारंभ हुई। जिसमें भी 120 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। पहली बैच का प्लेसमेंट फरवरी 2025 में होगा। जिसमे देश की विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल होकर इन्हें रोजगार से अवसर देते हुए बेहतर पोस्ट के साथ नौकरी प्रदान करेगी।

मध्यप्रदेश का पहला आईटीआई कॉलेज बना –
कॉलेज के डीन के. धनशेखर यह भी बताते हैं कि यह कॉलेज मध्यप्रदेश का पहला आईटीआई कॉलेज हैं, जहां पर इतनी बडी संख्या में एक साथ छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य छात्राओ के सुनहरे भविष्य का निर्माण करना है। यहां अनुशासन के साथ छात्राएं प्रशिक्षण ले रही है। हर कार्य का समय तय है उसी के अनुरूप दैनिक क्रिया का संचालन होता है। कालेज में इंजीनियरिंग ड्राइंग, वेल्डिग, एडवांस फेब्रिकेशन, फिटिंग, थ्री डी प्रोटोपींग, इंलेक्ट्रीक वर्कशाप जैसे कोर्स का छात्राएं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। परिसर 38 सीसीटीवी कैमरों से लैस है। साथ ही 24 घंटे वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध हैं। छात्राओ के द्वारा थ्रीडी प्रोटोपींग के द्वारा श्रीराम मंदिर, भगवान बुद्ध एवं संसद भवन की आकृति सहित कई प्रतिमाए भी डेमो के रूप में छात्राओं ने बनाई है। वहीं आधुनिक मशीनो के माध्यम से किस प्रकार पीसी और मोबाइल के मदरबोर्ड बनाये जाते हैं वह भी प्रशिक्षण के दौरान बना रही है। प्रशिक्षण ले रही छात्राओ द्वारा वेस्ट मटेरियल से कुलर, वाटर प्यूरीफायर, स्ट्रीट लाइट, इमरजेंसी अलार्म, फायर अलार्म, वाटर लेवल इंडीगेटर जैसे वस्तुओ का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है। छात्राओ के अध्ययन के लिए लाइब्रेरी में 450 पुस्तके अंग्रेजी एवं हिन्दी की है। वहीं 120 टेबलेट के माध्यम से छात्राएं अध्ययन करती है। वही कॉलेज में 2 स्मार्ट क्लास भी संचालित हैं, जिसमे इंटर एक्टिव बोर्ड से अध्ययन कराया जाता है। कॉलेज में ही छात्राओ के लिए 2 होस्टल हैं, जहां पर उनके रहने खाने आदि की व्यवस्था रहती है।

प्रदेश के किसी भी जिले की छात्रा ले सकती हैं एडमिशन –
मोबाइल एग्जेक्युटिव दिव्या जायसवाल ने बताया की कॉलेज में 120-120 छात्राओं की दो बैच का संचालन हो रहा है। प्रथम बैच का प्लेसमेंट फरवरी 2025 में होगा। नई बैच के लिये कौशल कॉलेज प्रवेश परीक्षा 12 जनवरी को आयोजीत होगी इसके पश्चात भी आवेदन एवं प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होगी। जिसके लिए मध्यप्रदेश के किसी भी जिले की रहने वाली छात्राएं 10 वी पास होकर आयु 17 वर्ष 6 माह से 27 वर्ष तक की छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन भरे जा सकते है। सभी वर्ग की छात्राएं प्रवेश ले सकती है। गरीब और मध्यम वर्ग को इसमे प्राथमिकता रहती है। प्रशिक्षण उपरांत रोजगार की पूरी गारंटी रहती है। शुरूआती वेतन 15 हजार से लेकर 22 हजार तक रहता है। कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने जैसी सुविधाओ का शुल्क नही लिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान जो राशी खर्च होती है वह छात्राएं अपनी नौकरी लगने के बाद सहूलियत के हिसाब से किस्तों मे अदा कर सकती है। 比特幣賭博網站

प्रदेश के अनेक जिलों में होगा कॉलेज का संचालन –
कॉलेज के डीन के.धनशेखर ने बताया कि झारखंड सरकार व पेन आईआईटी के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड मे 42 गुरुकुल केंद्रों, कॉलेजों का संचालन किया जा रहा हैं, जिसमे 9 हजार के करीब विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे है। मध्यप्रदेश मे परम फाउंडेशन के द्वारा सरदारपुर मे पहला आईटीआई कॉलेज प्रारंभ किया हैै। साथ ही आने वाले दिनो मे झाबुआ जिले के रामा विकासखंड, बड़वानी के ठीकरी, सेंधवा, उमरिया के मानपुर, बैतूल के घोड़ाडोंगरी में एएनएम नर्सिंग कोर्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!