राजगढ़ में हरिराम हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन कल, सर्व समाज द्वारा निकाली जाएगी रैली, करेंगे धरना प्रदर्शन

राजगढ़। ग्राम धुलेट निवासी हरिराम सिर्वी की निर्मम हत्या एवं रामखेड निवासी आदिवासी महिला की बर्बरता पूर्वक मारपीट की घटना को 10 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कल प्रदर्शन किया जाएगा।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व समाज द्वारा 11 अगस्त 2026 को रैली एवं धरना आयोजित किया जा रहा है। 11 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे राजगढ़ नगर पालिका परिसर में सर्वसमाज के नागरिक एवं ग्रामीणजन एकत्रित होंगे। सभी लोग काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद नगर पालिका परिसर से रैली के रूप में राजगढ़ थाने के सामने मेला मैदान पहुंचकर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। रैली के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मुख्य आरोपी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा नेता देवा सिंगार की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की जाएगी।

विधायक ग्रेवाल ने कहा कि हरिराम की हत्या के बाद उसका परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों एवं क्षेत्रवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। ऐसे में अब सर्वसमाज के नागरिक एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होंगे।

सर्व समाज द्वारा आयोजित रैली एवं धरना प्रदर्शन मे कुक्षी विधायक सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल, विधायक हीरालाल अलावा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, संगठन मंत्री पारितोष सिंह, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सर्वसमाज के नागरिक एवं ग्रामीणजन बडी संख्या मे मौजूद रहेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!