नर्मदा-माही लिंक परियोजना का पानी खेतों तक पहुंचने पर किसानों ने जताई खुशी: ग्राम बड़वेली में जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

सरदारपुर। नर्मदा-माही लिंक परियोजना के माध्यम से खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचने से ग्राम पंचायत बड़वेली के किसानों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बड़वेली के सरपंच एवं समस्त किसानों द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भाजपा जिला मंत्री कमल यादव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकार लाल जाट का साफा बांधकर तथा शॉल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर किसानों ने परियोजना से खेतों तक पानी पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम के किसान एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर में नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न : विधायक ग्रेवाल ने कहा – परियोजना के शेष 52 गांवों को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान करें, नदियों, तालाबों, जलाशयों में नर्मदा जल छोडने के दिए निर्देश

Read More »

नर्मदा-माही लिंक परियोजना के शुभारंभ से पहले राजगढ़ में निकली चुनरी कलश यात्रा : मनसा महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक कर परियोजना की सफलता के लिए की प्रार्थना, करीब 100 गांवों में निकली यात्राएं

Read More »
error: Content is protected !!