राजगढ़ – तत्वज्ञ श्री धर्मेन्द्रमुनिजी व मुनिमंडल का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, श्रावक-श्राविकाओ ने की अगवानी

राजगढ़। आचार्य श्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य एवं प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेन्द्रमुनिजी म.सा., पूज्य श्री संदीपमुनिजी म.सा., पूज्य श्री जयंतमुनिजी म.सा., पूज्य श्री प्रशस्तमुनिजी म.सा., पूज्य श्री सुयशमुनिजी म.सा. एवं पूज्य श्री प्रसन्नमुनिजी म.सा. (ठाणा-6) का सोमवार को राजगढ़ नगर में मंगल प्रवेश हुआ।

मुनिमंडल का इस वर्ष का वर्षावास थांदला नगर में प्रस्तावित है। वर्षावास पूर्व संत मंडल विभिन्न क्षेत्रों में धर्म प्रभावना कर रहा है। बदनावर, धार, धामन्दा, दसई एवं टांडाखेड़ा सहित अनेक क्षेत्रों में धर्म प्रभावना करने के पश्चात मुनिमंडल का राजगढ़ आगमन हुआ। इन क्षेत्रों में श्रावक-श्राविकाओं ने संतों के सानिध्य का भरपूर लाभ प्राप्त किया।

सोमवार को मुनिमंडल की अगवानी हेतु बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मंडी गेट पर एकत्रित हुए। मंगल प्रवेश यात्रा मंडी गेट से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, चौपाटी होते हुए चबूतरा चौक स्थित महावीर स्थानक भवन पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गगनभेदी जयकारों के साथ चल रहे थे।

स्थानक भवन पहुंचने पर श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक वंदना कर मुनिमंडल के विहार की सुखसाता पूछी। इस अवसर पर अनेक आराधकों ने विभिन्न प्रत्याख्यान भी ग्रहण किए। तत्वज्ञ श्री धर्मेन्द्रमुनिजी म.सा. ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मांगलिक श्रवण करवाया।

मुनिमंडल के प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक महावीर स्थानक भवन में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक आराधनाएं भी संपन्न हो रही हैं। श्रीसंघ ने सभी श्रद्धालुओं से शेषकाल में मुनिमंडल के सानिध्य का अधिक से अधिक लाभ लेने का अनुरोध किया है।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए श्रावक-श्राविकाओं ने संत मंडल के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। उक्त जानकारी श्रीसंघ मीडिया प्रभारी हितेश वागरेचा द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!