राजगढ़ में ई-रिक्शा और मनोरंजन ट्रेन के लोकार्पण का मामला : नगर परिषद CMO आरती गरवाल ने कहा- लगाए गए सभी आरोप निराधार

राजगढ़। नगर परिषद द्वारा ई-रिक्शा के लोकार्पण और महाराणा प्रताप वाटिका में पुनः प्रारंभ की गई ट्रेन को लेकर बुधवार को पार्षदों द्वारा प्रेसवार्ता कर नगर परिषद पर आरोप लगाए गए थे।

इसको लेकर गुरुवार को नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल ने कहा कि पार्षदों द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं। वे निराधार हैं। नगर परिषद को ई-रिक्शा जांच संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई हैं। ई-रिक्शा की खरीदी शासन के निर्देशानुसार की गई थी। साथ ही नियमों का पालन करते हुए की गई हैं। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई हैं।

वही सीएमओ गरवाल ने कहा कि महाराणा वाटिका में बच्चों की पुरानी ट्रेन पिछले तीन-चार वर्षो से बंद पड़ी थी। नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल द्वारा उसे बच्चों के मनोरंजन के लिए पुनः चालू कराने का निर्णय लिया गया था। जिससे रिपेयर करवाकर पुनः प्रारंभ किया गया हैं। इसमें किसी को गुमराह करने जैसा कोई कार्य नहीं किया हैं। सभी को विदित है कि ट्रेन को रिपेयर कर पुनः चालू किया गया हैं। पार्षदों ने जो आरोप लगाए है। वह बेबुनियाद हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!