राजगढ़ – न्यू टैलेंट स्कूल की 11 वर्षीय बालिका का आईडिया देगा मुकबधिरों को बोलने का तरीका

राजगढ़। न्यू टेलेंट पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 में पढ़ने वाली आध्या पीयूष जैन ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय से विज्ञान के क्षेत्र में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी है।

भारत सरकार की योजना इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में विद्यालय के प्राचार्यद्वय विजय तोमर एवं गणेश पाटीदार के निर्देशन में विद्यालय के मार्गदर्शी शिक्षक भरत चौहान के मार्गदर्शन में आध्या पीयूष जैन का आईडिया अपलोड किया गया था जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ आईडिया को चयनित किया गया है। जिसमें आध्या द्वारा मुकबधिरों के लिए दिया गया आइडिया का चयन हुआ है।

विद्यालय के शिक्षक राहुल व्यास का रिसर्च पेपर जिसमें आर्टिफीसियल इंटेलीजेंसी का प्रयोग कर साइन लैंग्वेज को टेक्स्ट या फिर वॉइस में बदला जा सकता है इसी आईडिया को लेकर आध्या कार्य करेगी ।

कई प्रतिभा की धनी है आध्या –
रागिनी तोमर द्वारा बताया गया कि आध्या पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान, कला, नृत्य विधा में भी रुचि रखती है। विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि आध्या विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!