राजगढ़ – शासकीय महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. सपना कासलीवाल और टीम को डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त

राजगढ़। श्री राजेन्द्र सूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर की सहायक प्रोफेसर डॉ. सपना कासलीवाल ने अपनी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त किया है। यह डिज़ाइन “सेल्फ कॉनफिडेन्स असेसमेन्ट डिवाइस” से संबंधित है। जिसका उद्देश्य आत्मविश्वास मूल्यांकन की दिशा में एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है।

इस डिज़ाइन में डॉ. सपना कासलीवाल के साथ अन्य महाविद्यालय के सदस्य भी शामिल हैं। यह पेटेंट डिज़ाइन 14 फरवरी 2025 तक पंजीकृत हुआ है और भारतीय पेटेंट कार्यालय द्वारा 03 जनवरी 2025 को पंजीकरण की तिथि दी गई है। यह पेटेंट डिज़ाइन भारतीय डिज़ाइन्स अधिनियम, 2000 और डिज़ाइन्स नियमावली, 2001 के तहत पंजीकृत है।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो एलएस अलावा और समस्त स्टाफ का इस उपलब्धि पर डॉ. सपना कासलीवाल और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. सपना कासलीवाल की मेहनत के परिणामस्वरूप इस डिज़ाइन पेटेंट का पंजीकरण हुआ है, जो महाविद्यालय के लिए एक गौरव की बात है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!