रिंगनोद – भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल की कामकाजी बैठक हुई संपन्न, जिलाध्यक्ष नीलेश भारती ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रिंगनोद। रिंगनोद में भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक संपन्न हुई। कामकाजी बैठक में नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, राजगढ़ ग्रामीण मंडल के प्रभारी श्याम नायक विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष भारती ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बताई और पार्टी की रिती नीति से अवगत कराया। साथ ही 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर जयंती वृहद स्तर पर प्रत्येक बूथ पर मानने की बात कही।

वही मंडल प्रभारी श्याम नायक ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। स्वागत भाषण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने दिया। बैठक में राजगढ़ ग्रामीण मंडल केसमस्त मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समस्त मोर्चा के पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र के प्रभारी, शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक, मंडल एवं शक्ति केंद्र संगठन प्रभारी एवं सक्रिय सदस्य , बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मुन्नलाल भायाल ने किया, आभार मंडल महामंत्री सुनील मेहता ने माना। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!