राजगढ़ – कृषि उपज मंडी में जारी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त, एसडीएम को सौपा ज्ञापन

राजगढ़। कृषि उपज मंडी परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का जमीन अधिग्रहण कानून वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जारी धरना प्रदर्शन शुक्रवार को शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हुआ। इस पहले सरदारपुर एसडीएम आशा परमार को ज्ञापन दिया।

यूनियन द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि विगत दस दिनों से शांति पूर्ण तरीके से किसानों द्वारा जमीन अधिग्रहण कानून और जिला सहकारी बैंकों की ऋण राशि जमा करवाने की समय अवधि बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हे लेकिन प्रशासन को किसानों का शांति पूर्ण धरना पसंद नहीं आ रहा है। किसानों की मांगों की इस अवहेलना करना किसान समाज का अपमान करने जैसा है। पिछली मांगे तो पूरी नही कर पाए लेकिन नरवाई जलाने पर किसानों को जुर्माने के नोटिस थमा दिए है। नरवाई के निपटान के लिए बिना कोई योजना बनाए केसे किसानों पर दंडात्मक कार्यवाही की गई।

ज्ञापन में यूनियन ने कहा कि हम शांति पूर्ण आंदोलन करने वाले समस्त किसान एक बार फिर ज्ञापन के माध्यम से संदेश दे रहे हैं की 15 दिन में किसान विरोधी फैसले वापस नहीं लिए तो अब हम समस्त किसान चक्काजाम जैसे उग्र आंदोलन करेंगे उसकी जवाबदेही शासन और प्रशासन की होगी।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संभाग अध्यक्ष राजेश मारू, जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी, जीवन पाटीदार जिला सचिव, कृष्ण पटेल धार तहसील अध्यक्ष, नारायण जाट सरदारपुर तहसील अध्यक्ष, रवि जाट, दिलीप गामड़, कमल मारू, पुरषोत्तम पाटीदार, महेश पाटीदार, दिलीप कटारा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!