सरदारपुर – केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सांसद निधि से 3 पंचायतों को भेंट किए पानी के टैंकर, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री तथा धार-महु लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर द्वारा पेयजल व्यवस्था को लेकर सरदारपुर विधानसभा की तीन ग्राम पंचायत लाबरिया, बरमंडल तथा बरमखेड़ी को पानी के टैंकर की सौगात दी हैं।

सरदारपुर में जनपद पंचायत परिसर के पास क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंचो को पूजन-अर्चन कर तीनो टैंकर भेंट किए गए। राजगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बानिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में क्षेत्र की जनता को राहत देने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा अपनी सासंद निधि से पेयजल टैंकर भेंट किए है। आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायतों को भी पानी के टैंकर भेंट किए जाएंगे। जिससे लोगो को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, भाजपा सरदारपुर मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़ तथा सुनील गामड़, विशाल जैन लाबरिया, ईश्वर मिस्त्री, जनपद सदस्य नारायण मारू, परमानंद गामड, गलाल गामड़, बलदेव मकवाना, ग्राम पंचायत लाबरिया सरपंच रमेश ओसारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!