सरदारपुर – सिविल हॉस्पिटल में SDM के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही के बाद कलेक्टर ने की कार्रवाई, डॉ.अरुण को सौपा CBMO का प्रभार

सरदारपुर। सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर की सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा को कलेक्टर के आदेश से सीबीएमओ के पद से हटा कर डॉ. अरूण मोहरानी को सीबीएमओ का प्रभार दिया।

सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर की लगातार शिकायतें सामने आने के बाद गुरुवार को एसडीएम आशा परमार ने सिविल हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया था। जहां एक दर्जन डॉक्टर सहित स्टाफ के 55 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे साथ ही लापरवाहियां सामने आई थी। जिसका प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम ने कलेक्टर को भेजा। एसडीएम के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाहियां सामने आने के बाद कलेक्टर ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सीबीएमओ डॉ. शिला मुजाल्दा को सीबीएमओ के पद से हटा दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए।

डॉ. अरुण मोहरानी बने सीबीएमओ –
कलेक्टर की कार्रवाई के बाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर अरुण मोहरानी को सीबीएमओ के चार्ज दिया गया है। वही शुक्रवार दोपहर में सीएमएचओ डॉ आरके शिंदे भी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होने डॉक्टरों एवं स्टाफ के कमचारीयो की बारी-बारी से बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा नवागत सीबीएमओ डॉ. अरुण मोहरानी को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण –
शुक्रवार सुबह से डॉक्टर ओपीडी में बैठ कर मरीजों का उपचार करते दिखाई दिए। वहीं कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखाई दिए। हॉस्पिटल का माहौल बदला-बदलासा दिखाई दिया। शुक्रवार को जनपद पंचायत सरदारपुर के सीईओ मलखान सिंह कुशवाह सुबह हॉस्पिटल पहुंचे और डाक्टरों से चर्चा कर हॉस्पिटल के वार्ड आदि जगहों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आक्सीजन प्लांट के पास गंदगी होने से सफाई करवाने की बात कही।

विभाग प्रमुख करेंगे हॉस्पिटल का प्रतिदिन निरीक्षण –
एसडीएम आशा परमार ने चर्चा में बताया कि कलेक्टर महोदय द्वारा डॉ. शीला मुजाल्दा को सीबीएमओ के पद से हटा कर डॉ. अरूण मोहरानी को सीबीएमओ का दायित्व दिया है। दुरूस्त अंचल से आने वाले लोगों एवं आम जनता को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिले। समस्त विभागों के विभाग प्रमुखों का एक रोस्टर बनाकर सिविल हॉस्पिटल का प्रतिदिन निरीक्षण कर जानकारी से अवगत कराने के लिए आदेश दिए गए हैं। जिससे हॉस्पिटल की व्यवस्था में सुधार होगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!