राजगढ़ – टीमायची में शराब को लेकर 2 भाइयों में हुआ विवाद, छोटे भाई ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी बड़े भाई की हत्या

राजगढ़। ग्राम टीमायची में शराब को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर खून से सना हुआ पत्थर पड़ा मिला।

पुलिस से पूछताछ में आरोपी छोटे भाई नंदराम ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका भाई मिठूलाल उम्र 42 वर्ष सारी शराब पी गया था और उसके लिए शराब नही छोड़ी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में जब मीठालाल सो गया, तो नंदराम ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार भी मौके पर पहुंचे। सरदारपुर थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया की एफएसएल अधिकारी प्रकाश चंद लोहिया को बुलाकर जांच कराई गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!