राजगढ़ – हिंदू नववर्ष पर भक्ति से गुंजेगा खेड़ापति हनुमान मंदिर, ऐतिहासिक आयोजन के तहत1008 भक्त करेंगे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्रद्धालुओ के साथ ही संतो को भी कर रहें आमंत्रित

राजगढ़। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर 19 मार्च को मोहनखेड़ा–पिपरनी मार्ग स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन आयोजित किया जाएगा। जिसमे भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहां हिंदू नववर्ष के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, 1008 भक्तों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती और महाप्रसादी वितरण के कार्यक्रम होंगे। यह संपूर्ण आयोजन श्री खेड़ापति हनुमान महाराज समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।

समिति के सदस्य नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। साथ ही संतो को भी इस भव्य आयोजन में आशीर्वचन देने के लिए निमंत्रण दिया गया है। आयोजन की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। समिति के अनुसार हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश देगा। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

1008 भक्त एक ही समय में एक साथ करेंगे हनुमान चालीसा पाठ
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ होगा। भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड का भावपूर्ण गायन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भी भक्ति भाव से सहभागी बनेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे 1008 भक्तों द्वारा एक ही समय मे एक साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठेगा। आयोजन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाग लेंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालीसा पाठ के बाद भगवान खेड़ापति हनुमान की महाआरती की जाएगी। इस दौरान मंदिर परिसर विशेष सजावट और दीपों की रोशनी से आलोकित रहेगा। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद – आचार्यश्री नित्यसेन सुरिश्वर जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, समाजजनों ने उत्साह से की अगवानी, धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा- गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता हैं

Read More »
error: Content is protected !!