राजगढ़ – आचार्य श्री उमेशमुनि जी की 14वीं पुण्य स्मृति श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई, हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन

राजगढ़। आचार्य गुरुदेव श्री उमेशमुनि जी म.सा. की 14वीं पुण्य स्मृति रविवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर महावीर स्थानक भवन में जप, तप और त्याग की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 8 बजे से 9 बजे तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप गुरु उमेश चालीसा ,अणु शतक किया गया। इस अवसर के लाभार्थी मन्नालाल चौधरी परिवार एवं मनोज मेहता परिवार रहे।

वही पुण्य स्मृति के अवसर पर स्वाध्याय संतोष कुमार बुरड़ ने धर्मसभा में गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अनेक प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया। साथ ही 5-5 सामायिक की आराधना करने वाले महानुभावों के लिए “दयाव्रत” का आयोजन भी हुआ।

दयाव्रत के लाभार्थी मन्नालाल चौधरी परिवार द्वारा सभी सामायिक करने वाले महानुभावों के लिए राजेन्द्र भवन में दयाव्रत का आयोजन किया। जिसमें अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। उक्त जानकारी श्री संघ के हितेश वागरेचा ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद – आचार्यश्री नित्यसेन सुरिश्वर जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, समाजजनों ने उत्साह से की अगवानी, धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा- गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता हैं

Read More »
error: Content is protected !!