धार में कल दैनिक वेतन, अंश कालीन, स्थाई कर्मचारी की मांगों को लेकर मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ करेगा विशाल धरना प्रदर्शन

धार। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले कल धार में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दंगलदास बैरागी ने बताया कि जन जाति विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन, अंश कालीन, स्थाई कर्मचारीयो के साथ चतुर्थ श्रेणी होने का फायदा उठाते हुए जन जाति विभाग में कर्मचारी की जायज मांगों का निराकरण करने में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उक्त भेदभाव एवं सौतेला व्यवहार से त्रस्त होकर कर्मचारी संगठन अपने जिले के कर्मचारी साथियों के लिए उनका वास्तविक हक उनके मेहनत का हक उन्हें दिलाने के लिए संगठन द्वारा 28 अगस्त को 11:00 बजे महात्मा गांधी के चित्र को माल्यार्पण करते हुए मध्य प्रदेश शासन एवं जनजाति विभाग के अधिकारियों के लिए गांधी जी से यह प्रार्थना करेंगे की हमारे छोटे कर्मचारियों कर्मचारियों को अधिकारियों को सद्बुद्धि दें एवं हमारे कर्मचारियों की न्यायिक मांगों का निराकरण किया जा सके।

जैसे की दैनिक वेतन से स्थाई कर्मचारी होना शासन का नियम है स्थाई कर्मचारियों से नियमित किया जाना यह भी शासन का नियम है। उच्च पद का प्रभार लघु वेतन कर्मचारी को दिया भी जाना , समयमान वेतन मान, 2007 के पूर्व के दो कर्मचारी आज भी स्थाई करण के लिए भटक रहे हे। एवं अंशकालीन कर्मचारियों को वर्षों से अपने परिवार का पेट पालने के लिए मात्र ₹5000 में अपना जीवन यापन कर रहे हैं एक तरफ श्रम न्यायालय कर्मचारी को उनके मूल वेतन का हक दिलाने के लिए बना हुआ है और वही इतने बड़े विभाग में 400 से 500 कर्मचारी आज भी ₹5000 की वेतन लेकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
इस दौरान संघ के हीरालाल उपाध्याय, शेरसिंह जमरा, धर्मेंद्र बिरले, राधेश्याम मकवाने, राधेश्याम पटेल ,बाबूलाल चौहान कृष्णा कुशवाह, नारायण दायमा, कमलाकर, मंजुला मंडलोई संजय निर्मल, सागर बाई सिसोदिया, महेंद्र वर्मा, दीपा लाल सोलंकी, सुख लाल, दिनेश परिहार, कैलाश बघेल, कमलेश मंडलोई , घनश्याम चौहान आदि शामिल होंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

Read More »
error: Content is protected !!