राजगढ़ – शासकीय महाविद्यालय में सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों की जानकारी

राजगढ़। श्री राजेंद्र सूरि शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ में सेवा पखवाड़ा के तहत सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. एलएस अलावा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्राचार्य ने सामाजिक कुरीतियां के बारे विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक प्रो.सरिता जैन ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, पर्दा प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, मृत्यु भोज, जातिप्रथा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा संवाद के माध्यम से युवावर्ग (विद्यार्थियों )को जागरूक किया। उन्हें कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरित भी किया। वही छात्र-छात्राओं ने दहेज न लेनेऔर नहीं देने की शपथ भी ली।

डाॅ. ममता दास ने कुरीतियों के बारे में बताते हुए जो कुरीतियां समाज से दूर हुई है उनके बारे में बताया। डाॅ डी एस मुजाल्दा एवं डॉ बघेल ने कुप्रथाओ के बारे में जानकारी दी। लालिमा विजयवर्गीय ने इतिहास के झरोखे से कुरीतियों के बारे बताया तथा साथ ही परिवर्तित समय के साथ उनकी प्रासंगिकता को बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सहित स्टाफ सदस्य डॉ राकेश शिंदे प्रो.सुरेंद्र रावत, डाॅ निधि वाजपेई, डाॅ अंजली भाटी, डॉ बसंती मुजाल्दा, अजय राठौर, खुशी राठौर, कमलेश चौहान, योगेश सांखला, विजिया दरबार, बिंदु गोखले, महेंद्र अलावा, दीपेश डांगी महेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधा अलंसे ने किया तथा आभार सेवा पखवाड़ा के नोडल डॉ. मोहित सिंह चौहान ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!