सरदारपुर – पुलिस को मिली सफलता, 20 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

सरदारपुर। पुलिस ने 20 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव ने बताया कि धार एसपी मयंक अवस्थी व एएसपी पारुल बेलापुरकर के निर्देश पर तथा एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सफलता मिली हैं। पुलिस ने 20 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी अकरम पिता नागरसिंह निवासी होलातलाई हाल मुकाम ग्राम टांडाखेड़ा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

उक्त कार्रवाई में सरदारपुर थाने के उपनिरीक्षक नवलसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक गज्जुलाल वसुनिया, आरक्षक विजेन्द्र डामोर तथा सैनिक राजुसिंह पंवार की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!