सरदारपुर – कल अमझेरा के भगोरिया में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व विधायक प्रताप ग्रेवाल होंगे शामिल, तैयारियां हुई शुरू

सरदारपुर। आदिवासी अंचल का भगोरिया का उत्साह इन दिनों चरम पर है। वही शुक्रवार को अमझेरा के भगोरिया में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल होंगे। दोनों ही नेता एक साथ अमझेरा हेलीकॉप्टर से पहुचेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के दौरे को लेकर अमझेरा में अमका-झमका माया मंदिर के समीप बने हेलिपैड पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा साफ सफाई करवाईजाकर बैरिकेडिंग की जा रही है।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के कार्यालय से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार नेता प्रतिपक्ष शुक्रवार दोपहर 3.45 बजे हेलिकॉप्टर से अमझेरा पहुचेंगे। यहां वे पुलिस थाने के पिछे मैदान में भगोरिया में शामिल होकर मांदल दलो का सम्मान करेंगे। जिंसके बाद वे शाम 5 बजे कार द्वारा गंधवानी रवाना होंगे।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार के साथ सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल भी अमझेरा के भगोरिया में शामिल होंगे। दोनों ही नेताओ के शामिल होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!