सरदारपुर – अमझेरा के ऐतिहासिक भगोरिया में 110 मांदल हुए शामिल, हेलीकॉप्टर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सिंगार व विधायक ग्रेवाल, पारंपरिक वेशभूषा में जमकर झूमे आदिवासी समाजजन

सरदारपुर। शुक्रवार को अमझेरा के ऐतिहासिक भगोरिया में उल्लास छाया। भगोरिया में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार व विधायक प्रताप ग्रेवाल हेलिकॉप्टर से पहुंचे। यहां अमका झमक माता मंदिर के समीप बने हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर पहुंचा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। हेलीपेड से वाहनों का काफिला पुलिस थाने के पीछे मैदान पहुचा जहा बने मंच पर नेताओ ने पहुचकर मांदल दलो का पुरस्कार देकर स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मांदल थाली बजाकर कार्यकर्ताओ के साथ नृत्य भी किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित कामदार, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेरू सिंह बड़गोता, मोहन मुकाती, सचिन मोलवा, रोहित राठौड़ सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा नेता हुए शामिल-
पुलिस थाने के पीछे मैदान में ही ग्राम पंचायत अमझेरा द्वारा बनाये मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा सहित पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मण्डल अध्यक्ष विजय दीक्षित, धर्मेंद मण्डलोई, सुनील गामड़, रवि पाठक, भगवानदास खण्डेलवाल, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, अर्पित शर्मा, जगदीश हजारी, रामु भाभर रिंगनोद सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने भी मांदल की थाप पर नृत्य किया।

110 मांदल हुए शामिल –
आदिवासी समाज की परम्परा का अनूठा त्यौहार जिसमे हर बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां आकर्षक परिधान में सज धज कर भगोरिया मेले में पहुचे। जहा पारम्परिक मांदल की थाप पर नृत्य किया गया। मैदान में गोल चक्कर लगाकर नृत्य किया। भगोरिया में विभिन्न ग्रामों के 110 से अधिक मांदल दल पहुचे। मनावर चौराहा, मैदान में मेले का भी आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में खिलोने, खान पान सहित झूले चकरी लगे थे।

जागरूकता की पुलिस ने शपथ दिलवाई-
भगोरिया पर्व के दौरान पुलिस विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए नई पहल की शुरूआत की गई। शराब पीकर वाहन न चलाना, नशा मुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया साथ ही मनावर चौराहे एवं मेले स्थल पर कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर लोगो को जागरूकता का संदेश दिया इस दौरान एएसपी पारुल बेलपुरकर, थाना प्रभारी राजू मकवाना सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!