सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल का CM को पत्र, ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2700 रूपये की दर से समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी की मांग की

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शुक्रवार को किसानो के हित मे प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर पत्र लिखकर समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी 15 मार्च से प्रारंभ करने, सहकारी संस्था का ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल करने एवं 2700 रूपये की दर से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी प्रारंभ करने की मांग की हैं।

विधायक ने पत्र मे बताया कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओ से जिन किसानो ने 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण लिया है उन्हे 28 मार्च 2025 तक ऋण की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए है वर्तमान में गेंहू की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ नही हुई है किसान वर्ग रबी की फसल मुख्यत गेहूं बेचकर ही ऋण जमा करता है वर्तमान मे किसानो के पास ऋण राशि जमा करने हेतु राशि उपलब्ध नही है। क्योकि किसानो की आय का मुख्य स्त्रोत कृषि ही है। वर्ष 2024 मे भी ऋण जमा करने की अंतिम दिनांक 30 अप्रैल 2024 थी।

प्रदेश के अन्नदाता किसान द्वारा ऋण राशि जमा की दिनांक बढाए जाने की मांग की गई है। साथ ही सरकार द्वारा 2585 रूपये गेंहू का समर्थन मूल्य तय किया गया है जबकि सरकार द्वारा किसानो से वादा किया गया था कि 2700 रूपये में गेहूं की खरीदी की जाएगी। वर्तमान मे शासकीय मंडियो मे गेंहू का मूल्य 1800 से 2100 रूपये क्विंटल ही है, जिससे किसानो को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

पत्र के माध्यम से मांग की है कि इसलिए समर्थन मूल्य पर गैहु की खरीदी 15 मार्च से प्रारंभ की जाए, सहकारी संस्था का ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 की जाए एवं 2700 रूपये की दर से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी प्रारंभ की जाए। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!