राजगढ़ – विश्व युद्ध की आशंका के बीच राजगढ़ में गूंजा शांति का स्वर, 50 महिलाओं ने 12 घंटे में 36 हजार बार अखंड जाप कर विश्व शांति की कामना की

राजगढ़। दुनिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के चलते बन रहे विश्व युद्ध जैसे हालातों के बीच राजगढ़ की महिलाओं ने शांति और अहिंसा का अनूठा संदेश दिया।

राजगढ़ नगर की राजेंद्र कॉलोनी स्थित राजेंद्र सूरी मंदिर परिसर में राजेंद्र सूरी सामायिक मंडल की 50 महिलाओं ने शनिवार को विश्व शांति के लिए 12 घंटे में 36 हजार मंत्रों का अखंड जाप कर आध्यात्मिक पहल की। महिलाओं ने भगवान शांतिनाथ का चित्र एवं भगवान महावीर स्वामी की चांदी की फोटो फ्रेम स्थापित कर अखंड दीप प्रज्वलित किया और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर जाप किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा।

सभी के कल्याण की भावना से किया जाप
सामायिक मंडल की सदस्य सोनू लोढ़ा एवं मीना बाफना ने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर बन रही अशांति और युद्ध की स्थिति को देखते हुए महिलाओं से विशेष जाप के लिए आव्हान किया गया था। सभी महिलाओं ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए एकजुट होकर यह आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस जाप का उद्देश्य विश्व शांति, अहिंसा और समस्त जीवों के कल्याण की भावना को मजबूत करना है। जाप करने वाले महिलाओं को सम्मान स्वरूप प्रभावना दी। इस दौरान शोभा लोढ़ा, लीला बाफना, विजया बाफ़ना, मीना बाफ़ना, चंचला बाफ़ना, किरण डांगी, किरण बाफना ,मीना पगारिया ने प्रभावना देने की घोषणा की।

अखंड दीप के साथ 12 घंटे गूंजता रहा मंत्र
कार्यक्रम गुरु राजेंद्र सूरी मंदिर में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं ने अखंड दीप प्रज्वलित कर निरंतर जाप किया। “शांति जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो”, भक्तिभाव से किए गए इस जाप में महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि जब विश्व अशांति और युद्ध की ओर बढ़ रहा हो, तब आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक प्रार्थना ही शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद – आचार्यश्री नित्यसेन सुरिश्वर जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, समाजजनों ने उत्साह से की अगवानी, धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा- गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता हैं

Read More »
error: Content is protected !!