रिंगनोद – गौमुख धाम मंदिर उंडेढ़ में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद

रिंगनोद। प्रसिद्ध गौमुख धाम उंडेढ़ में बीते दिनों हुई लूट की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से लूटी गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

यह था मामला –
बीती 31 मार्च को गौमुख धाम उंडेड में अज्ञात बदमाशों ने फरियादी और उसके दो साथियों के साथ मारपीट की थी। बदमाश डरा-धमकाकर उनसे दो मोटरसाइकिलें लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर की गिरफ्तारी –
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकार और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव और रिंगनोद चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया की टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर राजेंद्र पिता भंवरसिंह निवासी काकड़वा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर लूटी गई एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस के अनुसार इस वारदात में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।

इस सफल कार्रवाई में सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव, रिंगनोद चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र नरवरिया, प्रधान आरक्षक मेहर सिंह के साथ शिवाजी, अनिल, दिनेश, राहुल और मुनसिंह की अहम भूमि‍का रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ – पीएचई विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभागों में भेजने की तैयारी, मोहनखेड़ा में जिले के संयुक्त संगठन की बैठक में रणनीति तैयार, चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही करेंगे प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!